Saturday, 3 November 2012
Friday, 21 September 2012
Sunday, 2 September 2012
आमंत्रण पत्र
अखिल झारखण्ड प्राथमिक शिक्षक संघ
सेमिनार सह संघ स्थापना दिवस
आमंत्रण
सेवा में ------------------------------------------------------------------
महाशय,
अखिल झारखण्ड प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वाधान में दिनांक 29 अक्टूबर 2012 को टाउन हौल,पलामू में संघ स्थापना दिवस के अवसर पर "ग्रामीण परिवेश में प्राथमिक शिक्षा" विषय पर एक दिवसीय सेमिनार आयोजित किया जा रहा है, इस अवसर पर हम श्रीमान को आमंत्रित कर कृतार्थ होना चाहते हैं।
अतः हमारे आमंत्रण पर अपनी सहमती प्रदान कर उक्त अवसर पर अपना वहुमुल्य समय देते हुए हमें सेवा का अवसर देने की कृपा की जाये।
स्थान: टाउन हाल पलामू
तिथि व समय : 29 अक्तूबर 2012, प्रातः 11.30 बजे।
सधान्यवाद .
निवेदक
अखिल झारखण्ड प्राथमिक शिक्षक संघ
29 अक्तूबर को पलामू में संघ का स्थापना दिवस सह सेमिनार
अखिल झारखण्ड प्राथमिक शिक्षक संघ
निवंधन संख्या 59/2001-02
सम्बद्धता :अखिल भारतीय प्रारंभिक शिक्षक संघ
एक दिवसीय स्थापना सह सेमिनार: 29 अक्तूबर, पलामू
"ग्रामीण परिवेश में प्राथमिक शिक्षा "
आमंत्रण सह अपील
शिक्षक साथियों,प्राथमिक शिक्षा किसी भी समाज, राज्य और राष्ट्र के विकास की बुनियाद है। विकास की इस बुनियाद को मजबूती प्रदान करने का दायित्व हम शिक्षकों पर है और समाज की अपेक्षाओं तथा शिक्षा की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यवस्था मुहैया कराने की जिम्मेवारी शिक्षा विभाग की है। राज्य के स्कूली बच्चों में से 70 प्रतिशत बच्चे सरकारी स्कूलों में शिक्षा पाते हैं, लेकिन शिक्षा का वह स्तर सरकारी स्कुल के बच्चों को नहीं मिल पा रहा है जो आधुनिक शिक्षा के लिए आवश्यक है। गरीब व अभिवंचित वर्ग को शिक्षा के अस्त्र से संबल बनाने की चर्चाएँ तो होती हैं लेकिन इस को धार के लिए आवश्यक संसाधनों की कमी से लक्ष्य की शत प्रतिशत सफलता हासिल करने में कठिनाई हो है।
अखिल झारखण्ड प्राथमिक शिक्षक संघ अपने स्थापना काल से लगातार इस विषय पर सर्कार और समाज का ध्यान आक्रिस्ट करता रहा है। पुनः इस सेमिनार के माध्यम से हम शिक्षकों, अभिभाभाकों तथा सरकार की उपश्थिति में एक सकारात्मक तथा गंभीर मंथन कर शिक्षा जगत के हाथों में अमृत का प्याला थमाने का प्रयास करना चाहते हैं। इस सेमिनार के माध्यम से हम कठिन डगर पे चलते हुए सफलता की संभावनाओं को तलाशने का प्रयाश करेंगे। इस सफ़र में शिक्षकों की कठिनाई के साथ साथ विद्यालयों में संसाधनों की कमी को भी ढूंढेंगे।
संघ की हमेशा सोंच रही है की अधिअर और कर्त्तव्य के लिए साझा प्रयास समाज को एक सही दिशा प्रदान कर सकता है, और शिक्षकों की गरिमा को अक्षुण बनाये रखना व्यवस्था की जिम्मेवारी है।
इन्ही बातों को मद्द्येनजर रखते हुए "शिक्षा दर्पण" नमक एक पत्रिका का विमोचन भी इस अवसर पर किया जायेगा, जिसके माध्यम से हम आपकी पीड़ा के साथ साथ शिक्षा की संवेदनाओं को समाज व सरकार के समक्ष रखने की कोशिश करेंगे।
आइये इस सेमीनार में शामिल होकर अपना और संघ की गरिमा को आगे बढ़ाएं तथा इस्मसे से प्राप्त अमृत कलश का लाभ अपने छात्रों तक पहुंचकर सबल राष्ट्र निर्माण के अपने संकल्प को पूरा करें।
निवेदक
अखिल झारखण्ड प्राथमिक शिक्षक संघ
Sunday, 26 August 2012
Monday, 20 August 2012
छठे वेतनमान में वन्चिंग
छठे वेतनमान में वन्चिंग
स्टेज 1 - 4500 तथा स्टेज 2 - 4625 के लिए 9300
स्टेज 3 - 4750 के लिए 9300 * 1.03 = 9579 या 9580 ( प्रत्येक 2 स्टेज पर रनिंग पे 9300 में + 3% )
स्टेज 4 - 4875 के लिए 9300 * 1.03 = 9579 या 9580
स्टेज 5 - 5000 के लिए 9580 * 1.03 = 9867 या 9870
गुमला जिले में वर्ष 1994 के सितम्बर में नियुक्त तथा बी 0 एड 0 योग्यताधारी शिक्षकों की नियुक्ति 1995 में होने के कारण वेतन विसंगति का मामला के बाद एक वेतन वृधि का लाभ दिया गया
Tuesday, 7 August 2012
दिनांक 8 जुलाई 2012 को सम्पन्न हुए राज्य कमिटी की बैठक में लिए गए निर्णय
1) दिनांक 8 जुलाई 2012 को सम्पन्न हुए राज्य कमिटी की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार 31 अक्टूबर तक 2011 और 2012 का सदस्यता अभियान पूरा करना है, सदस्यता शुल्क निम्नवत है - वार्षिक 50 रु आजीवन 300 रु, शुल्क का बंटवारा - अंचल 25% जिला 40% प्रमंडल 10%, राज्य 25%, राज्यांश संघ के अकाउंट 10326685015, अपर बाज़ार रांची में भेजें .
2) 29 अक्टूबर 2012 को पलामू में संघ का स्थापना दिवस सह सेमिनार आयोजित हो रहा है इस अवसर पर संघ की एक पत्रिका का विमोचन भी होगा पत्रिका में प्रकाशित करने हेतु शिक्षा से सम्बंधित अपना एक आर्टिकल फोटो के साथ 31 अगस्त तक मुझे ईमेल द्वारा भेजें .
ईमेल - rmt.bokaro@gmail.com
3) शिक्षक समस्याओं के निष्पादन के लिए जल्द ही सी एम् से मिलेगा संघ
Subscribe to:
Posts (Atom)








